बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के साथ ही वह अपने स्टाइलिश आउटफिट्स से फैंस के बीच तबाही मचाती है।
एक्ट्रेस के पास आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन भी है। अगर आप ऑफिस जाने के लिए रोजाना कंफ्यूज रहती हैं, तो आज हम आपके लिए रकुल प्रीत के कुछ ड्रेसेज लेकर दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें कैरी करके स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।
एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर के ट्राउजर के साथ क्रॉप टॉप पहना है, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रही हैं। इस तरह के आउटफिट को आप ऑफिस में आराम से कैरी कर सकती हैं। वहीं, ये आपको क्लासी लुक भी देगा।
ऑफिस गर्ल्स के लिए ड्रेस सिलेक्ट करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऑफिस के लिए आप भी ड्रेस ढूंढ रही हैं, तो एक्ट्रेस का इस मल्टी कलर लॉन्ग मैक्सी ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप काफी हॉट नजर आएंगी।
अगर आप ऑफिस में साड़ी पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। उन्होंने ऑरेंज कलर की कॉटन साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
आजकल को-ऑर्ट सेट काफी ट्रेडिंग में है। अगर आप ऑफिस में स्टाइलिश और क्लासी लुक चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं।
अगर आप डेनिम ड्रेस पहनना पसंद करती हैं, तो आप रकुल प्रीत सिंह के इस स्टाइलिश आउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ऑफिस गर्ल्स के लिए एक्ट्रेस का ये सूट लुक एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। इस तरह के सूट को पहनकर आप डिसेंट और यूनिक लगेंगी।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@rakulpreet)