पुरानी साड़ियों से बनवाएं Rakul Preet जैसे ट्रेंडी सलवार-सूट


By Shradha Upadhyay26, Apr 2024 02:58 PMjagran.com

शानदार अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह तमिल, तेलुगु से लेकर हिंदी फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। जो कि अपनी एक्टिंग के साथ ग्लैमरस अंदाज से भी फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं।

रकुल प्रीत सिंह फैशन क्वीन

रकुल शानदार अभिनेत्री होने के साथ फैशन क्वीन भी हैं। जो कि अपने स्टाइलिश ऑउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचाए रहती हैं।

रकुल प्रीत सिंह सलवार-सूट

आज हम आपको डीवा के ट्रेंडी सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप अपनी मम्मी की पुरानी साड़ियों से बनवा सकती हैं।

रकुल प्रीत सिंह बनारसी सूट

इस तरह की बनारसी साड़ी पहले काफी ट्रेंड में रहती थीं। ऐसे में आप भी रकुल प्रीत की तरह चूड़ीदार पजामी सूट बनवा सकती हैं।

रकुल प्रीत सिंह फ्लोरल सूट

पुरानी फ्लोरल प्रिंट साड़ी से आप भी अभिनेत्री की जैसे अनारकली सूट स्टिच करवा सकती हैं। ये आपको बेहद गॉर्जियस लुक देगा।

रकुल प्रीत सिंह सेक्विन सूट

रकुल प्रीत सिंह का ये सूट सेक्विन साड़ी से तैयार किया गया है। इस तरह की साड़ियां पहले बहुत चलती थीं।

रकुल प्रीत सिंह सिल्क सूट

आप पुरानी सिल्क साड़ी से इस तरह का शरारा सूट सिलवा सकती हैं। ये सूट आजकल काफी ट्रेंड में भी हैं।

रकुल प्रीत सिंह प्रिंटेड सूट

प्रिंटेड साड़ी से रकुल प्रीत की तरह ए लाइन सूट स्टिच करवा सकती हैं। ये सिंपल दिखने के साथ काफी क्लासी लुक देते हैं।

ऐसी ही स्टाइलिश सूट डिजाइन के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ