गर्मियों में स्लिम गर्ल्स Rakul Preet की साड़ियों में दिखेंगी Cool


By Shradha Upadhyay20, Apr 2024 05:21 PMjagran.com

यंग बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत

कन्नड़ फिल्म से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाली यंग बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह आज इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। रकुल की शानदार एक्टिंग के लाखों फैंस दीवाने हैं।

रकुल प्रीत वेडिंग

हाल में रकुल बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग शादी के बंधन में बंधी हैं। कपल शादी के मैचिंग जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहा था।

अट्रैक्टिव इंडियन लुक्स

वैसे तो एक्ट्रेस के पास हर तरह के ऑउटफिट का कलेक्शन है। लेकिन इंडियन ऑउटफिट में डीवा बेहद गॉर्जियस लगती हैं।

रकुल प्रीत कूल साड़ी लुक्स

तो आइये आज हम आपको रकुल प्रीत के वार्डरोब से उनका कूल समर साड़ी कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें स्लिम गर्ल्स कैरी करके खुद को हॉट बना सकती हैं।

रकुल प्रीत कॉटन साड़ी

अभिनेत्री इस लाइट कलर की चेक प्रिंट कॉटन साड़ी व्हाइट कट स्लीव्स ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गर्मियों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।

रकुल टाई एंड डाई प्रिंट साड़ी

रकुल प्रीत इस येलो कलर की टाई एंड डाई प्रिंट साड़ी में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने मिरर वर्क ब्लाउज से खुद को अट्रैक्टिव लुक दिया है।

रकुल प्लेन साटन साड़ी

गर्मियों में प्लेन साटन साड़ी स्ट्रैपी ब्लाउज काफी कूल लुक देते हैं। स्लिम गर्ल्स इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

रकुल सिल्क साड़ी

सिल्क साड़ियों का फैशन हमेशा ट्रेंड में रहता है। एक्ट्रेस ग्रे कलर की फ्लोरल सिल्क साड़ी में काफी रॉयल लुक दे रही हैं। साथ में उन्होंने कंट्रास्ट ग्रीन कट स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

ये हैं पंजाबी सिनेमा के 8 पॉपुलर सिंगर्स