नवरात्र के खास दिनों में स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक लेने के लिए आप डिजाइनर सूट्स को स्टाइल कर सकती हैं। आइए देखते हैं Rakul Preet Singh के रॉयल सूट डिजाइन।
मॉडर्न लुक के लिए आप नवरात्र में एक्ट्रेस के स्कर्ट सूट को स्टाइल कर सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। साथ ही, Rakul के सूट का कलर कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत लग रहा हैं।
देवरानी और जेठानी नवरात्र में अष्टमी की पूजा पर एक्ट्रेस के इस डिजाइनर डबल शेड सूट को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, न्यूड मेकअप के लुक को अट्रैक्टिव बनाएगा।
नवरात्र पर आप गॉर्जियस लुक ट्राई करने के लिए मेसी बन हेयर स्टाइल और लॉन्ग इयररिंग्स के साथ एक्ट्रेस के शिमरी प्लाजो सूट को कैरी कर सकती हैं।
यंग गर्ल्स नवरात्र जैसे पवित्र दिनों में हैवी अनारकली क्रिम सूट को हैवी इयररिंग्स और टाइट बन हेयर स्टाइल के साथ पहन सकती हैं। यह देखने में बेहद गॉर्जियस लुक दे रहा है।
आप ऑफिस में ग्लैमरस दिखने के लिए एक्ट्रेस के क्लासी लुक देने वाले सिंपल सूट को डार्क मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं। साथ ही, सूट का लुक और प्रिंट देखने में खूबसूरत लग रहा है।
येलो कलर के शरारा सूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आजकल शरारा सूट बेहद ट्रेंड में है। आप नवरात्र में अट्रैक्टिव न्यूड मेकअप के साथ एक्ट्रेस के लुक को कॉपी कर सकती हैं।
आप अपनी नई-नवेली देवरानी को नवरात्र में एक्ट्रेस के इस स्टाइलिश हैवी मिरर वर्क सूट को गिफ्ट कर सकती हैं। एक्ट्रेस का यह स्टाइलिश सूट आपको रॉयल लुक देगा।
नवरात्र में आप एक्ट्रेस के स्टाइलिश सूट्स को पहनकर रॉयल लुक ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@rakulpreet)