रकुल प्रीत सिंह फेमस बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज डीवा कई हिंदी फिल्में कर चुकी हैं।
आज इंडस्ट्री में पॉपुलर हो चुकी एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 23 मिलियन से अधिक यूजर्स फॉलो करते हैं।
एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ रकुल प्रीत ग्लैमरस क्वीन भी हैं। जिनका हर लुक अट्रैक्टिव होता है। फैंस भी एक्ट्रेस के हर लुक की जमकर तारीफ करते हैं।
आज हम आपको एक्ट्रेस के बीच बेबी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप हनीमून पर कैरी करके हॉटनेस का जलवा दिखा सकती हैं।
आप भी रकुल प्रीत की तरह बीच वाली जगह पर फ्लोरल टू पीस बिकिनी के साथ श्रग पेयर करके खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं।
अभिनेत्री ऑरेंज कलर के कट आउट गाउन में काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। हनीमून पर ये ड्रेस आपके पति को आपका दीवाना बना देगी।
आप हनीमून पर इस तरह के प्रिंटेड जंपसूट से भी खुद को ग्लैमरस बना सकती हैं। बीच वाली जगह पर ये कूल लुक देते हैं।
यदि आप भी शादी के बाद हनीमून पर जा रही हैं। तो रकुल प्रीत जैसी सेसी हॉट ड्रेसेज से आइडिया ले सकती हैं।