'हरियाली तीज' पर न्यूली मैरिड Rakul Preet के ग्रीन लुक्स करें ट्राई


By Shradha Upadhyay25, Jul 2024 02:50 PMjagran.com

शानदार अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री हैं। जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। अभिनेत्री ने यारियां से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

फैशन आइकन रकुल प्रीत

अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ फैशन सेंस से भी फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। उनके इंडियन लुक्स बेहद कातिलाना होते हैं।

रकुल प्रीत ग्रीन ऑउटफिट्स

बहुत जल्द हरियाली तीज का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में न्यूली मैरिड रकुल प्रीत के डिफरेंट ग्रीन ऑउटफिट्स से आइडिया ले सकती हैं।

लेटेस्ट प्रिंटेड ग्रीन साड़ी

हाल में डीवा ने लाइट ग्रीन कलर की प्रिंटेड स्लिम बॉर्डर साड़ी में अपना लेटेस्ट गॉर्जियस लुक शेयर किया है। इसके साथ कुंदन झुमके प्लेन कट स्लीव्स ब्लाउज से लुक कंप्लीट किया है।

मिरर वर्क शरारा सूट

अभिनेत्री ग्रीन कलर के मिरर वर्क शरारा सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। पंजाबी गर्ल्स इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंट सिल्क लहंगा

न्यूली मैरिड इस हरियाली तीज रकुल प्रीत के जैसा फ्लोरल प्रिंट सिल्क लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। ये उनके लुक में चार चांद लगा देगा। लहंगे के साथ डीप नेक चोली बोल्ड लुक दे रही है।

इंडो-वेस्टर्न ड्रेस

आप यदि इस हरियाली तीज कुछ डिफरेंट दिखना चाहती हैं तो एक्ट्रेस के जैसा हैवी घेर शरारा, क्रॉप टॉप और वेलवेट जैकिट लुक भी कॉपी कर सकती हैं। ये काफी स्मार्ट लुक देगा।

अनारकली प्रिंटेड सूट

सिंपल सोबर लुक के लिए एक्ट्रेस के घेर वाला प्रिंटेड अनारकली सूट भी बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आप गॉर्जियस नजर आएंगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ