राजपाल यादव की ये फिल्में देखकर स्ट्रेस हो जाएगा छूमंतर


By Priyam Kumari18, Dec 2024 02:25 PMjagran.com

कॉमेडी फिल्मों के राजकुमार

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राजपाल यादव की एक्टिंग के लोग कई सालों से दीवाने हैं। उनका करियर बॉलीवुड में काफी अच्छा रहा है। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

फिल्मों में मनोरंजन का तड़का

राजपाल अपने कॉमेडी टाइमिंग से हर किसी का दिल जीता है। एक्टर हिंदी फिल्मों में मेनस्ट्रीम हीरो तो नहीं हैं, लेकिन फिल्म में अपनी मौजूदगी से मनोरंजन का डबल तड़का लगा देते हैं।

इन फिल्मों से स्ट्रेस होगा गायब

उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है, जो सुपरहिट रह चुकी है। इसी क्रम में आज हम आपको राजपाल यादव की कुछ बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे  हैं, जिन्हें देखकर आपका स्ट्रेस गायब हो जाएगा। आइए जानते हैं...

फिर हेरा फेरी

राजपाल यादव की फिल्म 'फिर हेरा फेरी' साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे बड़े किरदार नजर आए थे। फिल्म में आते ही दर्शकों को खूब हंसाया है। इस तरह की कॉमेडी मूवी देखकर आपका सारा स्ट्रेस गायब हो जाएगा।

दे दना दन

साल 2009 में आई 'दे दना दन' एक हिंदी ड्रामा कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म में राजपाल यादव के साथ कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार व परेश रावल जैसे कई बड़े सितारे नजर आए थे। आज भी कई लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

खट्टा मीठा

राजपाल यादव ने फिल्म 'खट्टा मीठा' में रंगीला का रोल अदा किया है। इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया था। यह फिल्म साल 2010 में आई थी।

हंगामा

कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' में राजपाल यादव ने राजा का लीड रोल निभाया था। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस तरह की मूवी देखकर आपका सारा स्ट्रेस दूर जा जाएगा।

भूल भुलैया

2008 में आई फिल्म 'भूल भुलैया' में राजपाल यादव ने छोटा पंडित का रोल निभाया है। इस किरदार से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। वहीं, उनके लुक को भी काफी लोगों ने कॉपी किया था। यह उनकी जबरदस्त फिल्मों में से एक है।

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb