बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना आज हमारे बीच होते तो 81वां जन्मदिन मना रहे होते। एक समय पर फिल्मी दुनिया के इस सितारे का नाम सभी की जुबां पर होता था।
राजेश खन्ना की दीवानगी लड़के-लड़कियों दोनों में थी, कहा जाता है कि लड़कियां फिल्म देखने से पहले ब्यूटी पॉर्लर सजने जाती थी।
काका के घर पर लड़कियों के इतने खत आते थे कि पढ़ने के लिए अलग से एक व्यक्ति रखा था, कुछ पत्र तो खून से लिखे होते थे।
राजेश खन्ना का जादू ऐसा चलता था कि उन्होंने लगातार 15 हिट फिल्में दीं जो रिकॉर्ड है। हालांकि काका का स्टारडम ज्यादा दिन नहीं चला।
राजेश खन्ना ने 3 बार फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किया, इस अवार्ड के लिए राजेश खन्ना 14 बार नामित किए गए।
अभिनेता ने आखिरी खत नामक फिल्म से डेब्यू किया। यह फिल्म 1966 में आई थी। धीरे-धीरे राजेश खन्ना की फिल्में हिट होने लगी और उन्होंने अपनी सफलता का कीर्तिमान रचा।
काका ने एक के बाद एक लगातार हिट फिल्में दी। राजेश खन्ना की फिल्म आराधना, दो रास्ते, हाथी मेरे साथी, आनंद जैसी फिल्मों से करियर की ऊंचाइयों तक पहुंचे।
हालांकि 80 के दशक में उनका स्टारडम फीका पड़ने लगा, इस दौर में उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगी और अमिताभ बच्चन एंग्री यंग मैन के नाम से मशहूर होने लगे।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com