एकता कपूर के इन सीरियल्स ने लोगों के दिलों पर सालों किया राज


By Akshara Verma07, Jan 2025 01:55 PMjagran.com

दिलों पर राज करने वाली Ekta Kapoor

अगर टीवी इंडस्ट्री में किसी नाम ने लंबे समय तक राज किया है, तो वह एकता कपूर नाम है। उनकी सोच, क्रिएटिविटी और सीरियल्स ने भारत के हर घर में महिलाओं को टेलीविजन की दुनिया से जोड़ा है। आज हम आपको एक्ट्रेस के 7 ऐसे सीरियल्स के बारे में बताएंगे।

चाहेंगे तुम्हें इतना

यह शो एकता कपूर के सबसे अच्छे शोज में से एक है। इसकी कहानी ने महिलाओं को बेहद एंटरटेन किया। भारत अहलावत और स्वाति शर्मा ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों को सीरियल की तरफ अट्रैक्ट किया। IMDb पर इस शो को 10 में से 9 रेटिंग मिली है।

प्रचंड अशोक

तन्वी सावंत, अदनान खान और मल्लिका सिंह ने इस शो में राजाओं की कहानी को बेहद बेखूबी से दिखाया हैं। 2024 में आते ही इस सीरियल ने करीब 8.5 रेटिंग कमा ली है। भारतीय घरों में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी इस शो को देखना पसंद करते हैं।

ये दिल मांगे मोर

Ekta के इस रोमांस ड्रामा ने लोगों का दिल जीता। इसमें एक आर्मी ऑफिसर और डॉक्टर की लव स्टोरी दिखाई गई है, जिसे काफी ज्यादा प्यार मिला। इस शो की रेटिंग करीब 7.8 के करीब है।

अप्पनपन - बदलते रिश्तों का बंधन

यह एक ऐसा शो है, जिससे हर घर में पसंद किया गया है। इस सीरियल ने प्यार के रिश्तों को बड़ी खूबसूरती से दिखाया था।

प्यार के सात वचन धर्मपत्नी

सबसे ज्यादा घरों में पसंद किए जाने वाले इस शो को imdb पर 10 में से करीब 7 रेटिंग मिली है।

बड़े अच्छे लगते हैं 2

इस शो के पहले पार्ट को काफी प्यार मिला था। नकुल मेहता और दिशा परमार की एक्टिंग ने लोगों को इसके दूसरे पार्ट की तरफ काफी अट्रैक्ट किया, जिससे IMDb पर यह शो ट्रेंडिंग में चलता है।

पवित्र भाग्य

2009 से 2014 तक आने वाले शो को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इस शो में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने लीड़ रोल किया था। इस कहानी को इतने अच्छे से दिखाया गया था कि घर की महिलाओं ने खुद को इस सीरियल से रिलेट कर लिया था।

बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit:IMDB