बीते साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों का क्लैश देखने को मिला है। वही अब इस साल 2024 में भी कई बड़ी फिल्मे टकराने जा रही हैं।
वही आपको बता दें आगामी 15 अगस्त को दो बिग बजट फिल्मों की टक्कर देखने को मिलेगी। जिसमें पुष्पा 2 और सिंघम अगेन का नाम शामिल है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार रश्मिका अल्लू अर्जन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' और अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन अब 15 अगस्त को एक ही दिन रिलीज हो रही हैं।
वही पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार के सामने सिंघम अगेन निर्देशक रोहित शेट्टी जोखिम उठाने जा रहे हैं। खबरें आई थीं कि पुष्पा 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ाई अजा सकती है, लेकिन ऐसा होगा नहीं।
वही अगर पुष्पा 2 द रूल के बजट की बात की जाय तो इस बार फिल्म का बजट 500 करोड़ रूपये बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शेट्टी की इस फ्रेंचाइजी फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म हिंदी समेत, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में में रिलीज होगी।
वही इस बार भी पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन पुष्पा के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा मूवी में रश्मिका, विजय सेतुपति, साईं पल्लवी और प्रियमणि जैसे किरदार नजर आएंगे।
रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, विक्की कौशल और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार दिखेंगे।