पुष्पा 2 के पुष्पराज और श्रीवल्ली की एजुकेशन जानकर हो जाएंगे हैरान


By Lakshita Negi16, Dec 2024 03:20 PMjagran.com

पुष्पा 2 द रूल

5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई पुष्पा 2 द रूल ने आते ही खूब धूम मचा दी। इस मूवी के एक्टर्स अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने इस मूवी में अपनी एक्टिंग से कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। आज जानें मूवी के स्टार्स का एजुकेशन स्टेटस क्या है, कैसे इन्होंने अपने करियर का यह सफर तय किया।

अल्लू अर्जुन ( पुष्पराज )

फिल्म में अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर तस्कर पुष्पराज का दमदार किरदार निभाया। उनकी एक्टिंग और अंदाज ने दर्शकों को दीवाना बना दिया।

रश्मिका मंदाना ( श्रीवल्ली )

फिल्म में रश्मिका मंदाना ने श्रीवल्ली का किरदार निभाया, जो फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आया है। उनकी मासूमियत और एक्टिंग ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है। 

पुष्पा 2 द रूल में अल्लू अर्जुन की फीस

अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 द रूल के लिए 300 करोड़ रुपये की फीस ली है। इस रकम ने उन्हें भारत के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया। जिससे यह साबित होता है, कि उनको कितना ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

रश्मिका मंदाना की फीस

रश्मिका मंदाना ने इस फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये की फीस ली है। यह उनकी बढ़ती फैन फॉलोइंग का साइन है।

अल्लू अर्जुन का सपना

बचपन से ही अल्लू अर्जुन का सपना एक्टर बनने का था। उन्होंने चेन्नई के सेंट पैट्रिक स्कूल से पढ़ाई की और फिर हैदराबाद के एम एस आर कॉलेज से बी बी ए किया। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने एक्टिंग और डांस में अपना करियर बनाने की ठान ली थी।

रश्मिका का एक्टिंग तक का सफर

रश्मिका ने कूर्ग पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की और बेंगलुरु के एमएस रमैय्या कॉलेज से मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली। पढ़ाई के बाद उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और फिर एक्टिंग में अपना करियर बनाया।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी फैंस की फेवरेट बन चुकी है। दोनों की केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। ऐसी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।