Diljit Dosanjh Birthday: कैसे रॉकस्टार बने?


By Priyam Kumari06, Jan 2025 12:57 PMjagran.com

दिलजीत दोसांझ

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके गाने लोगों के दिलों पर राज करते हैं। पार्टी हो या इवेंट हर जगह उनके गानों की धुन जरूर सुनाई दे जाती है। उन्होंने अपने गानों से पूरी दुनिया में पहचान बना ली है।

दिलजीत की करियर

दिलजीत दोसांझ ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 से की। उन्होंने अपने एक से बढ़कर एक गानों से लोगों के दिल में जगह बना ली। इसके अलावा, वह दुनियाभर में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट भी करते हैं।

सिंगर ने फिल्मों में भी किया काम

आपको बता दें कि दिलजीत ने कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में बतौर एक्टर काम भी किया है। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने उड़ता पंजाब, हौसला रख और जट एंड जूलियट जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से फैंस की दिल जीत लिया।

इस एल्बम से बनें रॉकस्टार

साल 2009 में आई सिंगर दिलजीत की एक एल्बम द नेक्स्ट लेवल से उन्होंने पॉपुलैरिटी हासिल की। इस एल्बम में उन्होंने हनी सिंह के साथ गाया है, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़े है।

सिंगर के फेमस गाने

दिलजीत के गानों की लिस्ट काफी लंबी है। इसमें देसी दारू, पंगा, दिल नचदा, पंजाबी, रू ब रू, लॉस एंजिल्स, कबड्डी और तलवारां जैसे गानों ने उन्हें हिट बना दिया।

दिलजीत के फैंस

सिंगर के लाखों फैंस उनके गाने सुनने के शौकीन हैं। उनके हर एक गाने को फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं, देसी दारू और पंगा जैसे गानों को तो आज भी कोई टक्कर नहीं दे सकता है।

सिंगर का बचपन

दिलजीत का जन्म 6 जनवरी, 1984 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। दिलजीत को बचपन से ही गायकी का काफी शौक रहा है और उन्होंने बचपन से ही गुरुद्वारे में कीर्तन में गाया करते थे।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@diljitdosanjh)