राशि के अनुसार प्रपोज डे पर पार्टनर को करें प्रपोज, नहीं मिलेगा रिजेक्शन


By Mahak Singh08, Feb 2023 10:10 AMjagran.com

प्रपोज डे

किसी से प्यार करना सबसे खूबसूरत एहसास होता है, इस प्रपोज डे पर आप अपने पार्टनर के राशि अनुसार उसे गिफ्ट दे सकते है और दिल का हाल भी बयां कर सकते हैं।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपके पार्टनर की राशि मेष है, तो आप उन्हें प्रपोज डे पर रेड कलर की ड्रेस या लाल गुलाब दे सकते हैं

वृषभ राशि

अगर आपके पार्टनर की राशि वृष है, तो आप उन्हें सफेद रंग की कोई ड्रेस दे सकते हैं।

मिथुन राशि

अगर आपके पार्टनर की राशि मिथुन है, तो आप उन्हें ऑरेंज कलर की ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं।

कर्क राशि

अगर आपके पार्टनर की राशि कर्क है, तो आप उन्हें किसी रोमांटिक जगह पर ले जा सकते हैं।

सिंह राशि

अगर आपके पार्टनर की राशि सिंह है, तो आप उन्हें खूबसूरती से जुड़ी कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं।

कन्या राशि

अगर आपके पार्टनर की राशि कन्या है, तो आप उन्हें ग्रीन कलर की ड्रेस या कोई प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं।

तुला राशि

जिन जातकों के पार्टनर की राशि तुला है, तो वह उन्हें ब्लू कलर की ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

अगर आपके पार्टनर की राशि वृश्चिक है, तो आप उन्हें लाल गुलाब के साथ उनकी मनपसंद चॉकलेट दे सकते हैं।

धनु राशि

जिन जातकों के पार्टनर की राशि धनु है, तो आप उन्हें डिनर पर ले जा सकते हैं और रिंग गिफ्ट कर सकते हैं।

मकर राशि

अगर आपके पार्टनर की राशि मकर है, तो आप उन्हें कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

कुंभ राशि

अगर आपके पार्टनर की राशि कुंभ है, तो आप उन्हें स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं।

मीन राशि

अगर आपके पार्टनर की राशि मीन है तो आप उन्हें डिनर पर ले जा सकते हैं।

अध्यात्म से जुड़ी ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें।