प्रियंका चोपड़ा बालों को स्मूथ-सिल्की रखने के लिए अपनाती हैं ये देसी नुस्खा


By Tanya Arora31, Mar 2023 07:00 PMjagran.com

ग्लोबल स्टार

प्रियंका चोपड़ा ने भले ही बॉलीवुड से अपनी शुरुआत की हो, लेकिन आज वह देसी गर्ल से ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं।

लाइफस्टाइल

प्रियंका चोपड़ा लड़कियों के लिए एक बड़ी इंस्पिरेशन हैं, उनके लाइफस्टाइल से लेकर उनकी स्किन केयर और स्मूथ हेयर का राज हर कोई जानना चाहता है।

हेयर केयर

प्रियंका चोपड़ा अपनी सुन्दर स्किन के साथ-साथ अपने डिफरेंट हेयरस्टाइल से भी फैंस को काफी इम्प्रेस करती हैं।

देसी नुस्खा

भले ही प्रियंका कितनी भी बड़ी स्टार हों, लेकिन आज भी अपने बालों की मजबूती के लिए एक्ट्रेस देसी नुस्खा आजमाती हैं।

ये है घने बालों का राज

प्रियंका के अच्छे और घने बालों का राज अंडा, शहद और दही है, इस देसी नुस्खे से वह अपने बालों की केयर करती हैं।

कैसे होता है इस्तेमाल

प्रियंका चोपड़ा फैंस को ये बता चुकी हैं कि कैसे वह इन तीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में दही डाले, उसमें एक अंडा और दही मिलाकर लेप बना लें।

30 मिनट तक रखें

उन्होंने बताया कि इसे 30 मिनट तक अपने बालों में लगाकर रखें, उसके बाद अपने बालों में शैम्पू कर लें, इससे बाल घने और लंबे होंगे।

ऐसे करें बदबू दूर

अंडे, दही में स्मेल होती है, लोगों को आपके बालों से बदबू ना आए, इसके लिए आप बालों में शैम्पू के बाद कंडीशनर जरूर करें।

बिजनेसवुमन

प्रियंका चोपड़ा सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि वह खुद का हेयर-केयर-स्किन ब्रांड और रेस्टोरेंट भी चलाती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे jagran.com के साथ