Priyanka Chopra के एथनिक आउटफिट्स पर डालें एक नजर


By Priyam Kumari20, Mar 2025 02:03 PMjagran.com

देसी गर्ल Priyanka Chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइलिश लुक्स और खूबसूरती से सबको दीवाना बना देती हैं। वह आए दिन अपने फैशन सेंस को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

Priyanka Chopra के देसी लुक्स

प्रियंका चोपड़ा इंडियन आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत लगती हैं। आज हम आपको उनके एथिनक ड्रेसेज दिखाएंगे, जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

रेड साड़ी

प्रिंयका चोपड़ा रेड कलर की साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हाई बन से खूबसूरत बनाया है। आप भी ऐसी साड़ी किसी खास मौके के लिए चुन सकती हैं।

शरारा सूट

अगर आप दोस्त की हल्दी फंक्शन के लिए ड्रेस सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही येलो शरारा सूट ट्राई करें। इसमें आप बला की खूबसूरत लगेंगी।

एंब्रॉयडरी लहंगा

देसी गर्ल ब्लू कलर के एंब्रॉयडरी लहंगा में अप्सरा जैसी लग रही हैं। उनके यह लुक भाई की शादी के लिए बेस्ट है।

फ्लोरल प्रिंट साड़ी

अगर आप लाइटवेट साड़ी की तलाश में हैं, तो इस तरह की फ्लोरल प्रिंट साड़ी को ऑप्शन में रखें। ऐसी साड़ियां काफी आरामदायक होती हैं।

सलवार सूट

एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखने के लिए ऐसे सलावर सूट से आइडिया लें। इसमें आप एकदम पटाखा लगेंगी।

ग्लिटर लहंगा

प्रिंयका चोपड़ा हर इंडियन लुक एकदम कमाल का है, लेकिन इस ग्लिटर लहंगा में वह काफी प्यारी लग रही हैं। ऐसे लहंगा शादी-फंक्शन के लिए परफेक्ट है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@priyankachopra)