कुछ ऐसी थी प्रियंका-निक की पहली मुलाकात, जानें दिलचस्प लव स्टोरी


By Priyam Kumari18, Jul 2025 07:00 AMjagran.com

Priyanka Chopra बर्थडे

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में खास पहचान बनाई।

कहां की हैं देसी गर्ल?

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था। आज वह फिल्मी दुनिया का पॉपुलर चेहरा हैं।

Priyanka-Nick की शादी

प्रियंका चोपड़ा ने अपने से कई साल छोटे निक जोनस के साथ 1 दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधीं। आज वह ग्लैमर वर्ल्ड के चर्चित कपल में से एक हैं।

प्रियंका-निक की पहली मुलाकात

प्रियंका और निक आज अपने प्यार से लाखों कपल्स को इंस्पायर करते हैं। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। आइए जानते हैं कपल की पहली मुलाकात के बारे में।

कुछ ऐसे हुई प्यार की शुरुआत

प्रियंका और निक के प्यार के पीछे भाई केविन जोनस का हाथ था। केविन को एक्ट्रेस का एक शो पसंद आया था, जिसके बाद उन्होंने निक को प्रियंका से बात करने को कहा।

निक ने प्रियंका को किया DM

सिंगर निक ने पहली बार प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें अपना नंबर दिया और बातचीत शुरू हो गई। तब शायद ही किसी को अंदाजा था कि यह रिश्ता शादी तक जाएगा।

प्रियंका-निक की पहली डेट

बता दें कि प्रियंका ने निक को पहली डेट के लिए अपने घर बुलाया। जहां उनकी मां मधु चोपड़ा भी थीं। निक से मिलने के बाद एक्ट्रेस की मां भी रिश्ते के लिए राजी हो गईं।

निक ने पहले किया प्रपोज

निक ने तीसरी ही डेट पर प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। फिर दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से धूमधाम से शादी कर ली। आज कपल की प्यारी-सी बेटी भी है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@priyankachopra)