प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के रोमांटिक कपल हैं। उम्र में फासला होने के बावजूद दोनों परफेक्ट कपल लगते हैं। फैंस भी इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।
इसके साथ ही ये पावर कपल वेकेशन लवर भी है और अक्सर बेटी मालती मैरी संग फैमिली वेकेशन पर एन्जॉय करने निकल जाते हैं।
हाल में प्रियंका और निक फ्रांस में सुकून के पल बिताते दिखे। कपल के संग उनकी बेटी भी वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।
वही अब कपल ने अपनी हॉट वेकेशन फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
प्रियंका ने समुंदर के बीचों बीच बिकिनी पहने हुए बोल्ड अंदाज में ये फोटोशूट कराया। एक्ट्रेस सन बाथ का मजा भी लेती दिखी।
अपनी मम्मी प्रियंका और फादर निक की तरह मालती भी काफी स्टाइलिश दिखती हैं। इस फोटो में मालती मैरी चश्मा और कैप लगाए प्यारी सी स्माइल के साथ दिख रही हैं।
निक जोनस इस तस्वीर में याच पर बैठे हुए अपना गिटार बजाते हुए एन्जॉय करते दिख रहे हैं और साथ ही काफी हैंडसम भी लग रहे हैं।
वेकेशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में हॉटनेस का जलवा बिखेरा।