असम रणजी ट्राफी क्रिकेट में पृथ्वी खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं।
पहले दिन दोहरा शतक लगाने वाले पृथ्वी ने तीसरे दिन अपने घरेलू क्रिकेट का पहला तिहरा शतक जड़ दिया है।
यह शतक पृथ्वी ने खेल के दूसरे दिन पहले सेशन में 326 गेंद में लगाया, जो कि घरेलू क्रिकेट में उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है।
इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 202 रन का था, लेकिन अब पृथ्वी इससे आगे निकल गए हैं। उन्होंने अपनी इस पारी में 43 चौके और 2 छक्के लगाए।
पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए तिहरा शतक लगाने वाले 8वें बल्लेबाज बन गए हैं।
मैच के पहले दिन पृथ्वी ने 240 रन बनाए थे और तीसरे दिन उन्होंने 300 का आंकड़ा पार कर लिया।
घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी ने अब तक 41 फर्स्ट-क्लास मैच में 3,300 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 12 शतक और 15 अर्धशतक जड़े।