हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बार खलनायक की भूमिका निभाकर फैंस के दिलों पर राज किया है।
क्या आप जानते हैं कि प्रेम चोपड़ा के दामाद भी सिनेमा जगत में अपनी शानदार फिल्मों से राज करते हैं। हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्टर शरमन जोशी की।
बता दें कि शरमन जोशी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट मूवीज दी हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनकी शानदार फिल्मों पर।
2006 में रिलीज हुई 'गोलमाल' एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को आज भी लोग देखना खूब पसंद करते हैं। साथ ही, यह सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस मूवी में शरमन जोशी ने लक्ष्मण का रोल अदा किया है।
साल 2006 में आई 'रंग दे बसंती' फिल्म में शरमन जोशी, आमिर खान, कुणाल कपूर, किरण खेर, ओम पुरी, अतुल कुलकर्णी और वहीदा रहमान जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म में शरमन जोशी ने राजगुरु का रोल निभाया है।
शरमन जोशी की फिल्म 'थ्री ईडियट्स' हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। साल 2009 में आई इस फिल्म को हर उम्र के लोगों को काफी पसंद है। इस फिल्म में शरमन ने राजू रस्तोगी का किरदार निभाया है।
शरमन जोशी की फिल्म 'हेट स्टोर 3' थ्रिलर-ड्रामा से भरपूर है। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। बता दें कि फिल्म में शरमन ने आदित्य दीवान का किरदार निभाया है।
शरमन जोशी की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'काशी इन सर्च ऑफ गंगा' 2018 की थ्रिलर-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की।
मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram