गर्भावस्था के दौरान या फिर उससे पहले मनोरंजक दवाओं का सेवन अजन्मे बच्चे को खराब विकास संबंधी समस्याओं और जन्म दोषों को बढ़ावा दे सकता है।
गर्भावस्था के दौरान संतुलित स्वस्थ आहार बनाए रखना मां और बढ़ते बच्चे दोनों के लिए आवश्यक है। कुछ चीजों से बचना चाहिए, जिनमें कच्चे और अधपके मांस और मछली जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं।
जिन्होंने बिल्ली पाल रखी है उन्हें खास ध्यान देना चाहिए। वैज्ञानिक रूप से टोक्सोप्लाज्मा गोंडी नाम का एक परजीवी बिल्ली के मल या बिल्ली के कूड़े में पाया जाता है, जो बच्चे के लिए हानिकारक है।
गर्भावस्था के नौ महीनों के दौरान, बिजली के कंबलों का उपयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह कम स्तर पर इलेक्ट्रोमैगनेटिक क्षेत्र छोड़ता है जो गर्भ में बढ़ रहे भ्रूण के लिए हानिकारक होता है।
शराब का सेवन गर्भ में बढ़ रहे बच्चे के शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से विकास में बाधा डालता है। इससे बच्चे के मस्तिष्क के विकास में असामान्यताएं, नर्वस सिस्टम को नुकसान समेत गर्भपात का खतरा भी हो सकता
सिगरेट में निकोटीन और कार्बन मोनोऑक्साइड होता है, जो समय से पहले जन्म, जन्म के समय कम वजन, अस्थमा और यहां तक की मृत्यु जैसे खतरे को भी बढ़ा सकता है।