बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्राची देसाई ने बहुत ही कम फिल्मों के जरिए अपनी पहचान कायम कर ली है।
प्राची देसाई का नाम बॉलीवुड की नेचुरल ब्यूटी की लिस्ट में आता है। प्राची को मेकअप करना पसंद नहीं हैं वो हमेशा बिना मेकअप रहना ही पसंद करती हैं।
प्राची देसाई ज्यादातर सिंपल सोबर लुक कैरी करना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस के पास सिंपल सोबर आउटफिट का शानदार कलेक्शन है।
अगर आप भी सिंपल सोबर आउटफिट कैरी करना चाहती हैं तो आप भी इन लुक्स को कैरी कर सकती हैं।
रेड कलर के इस फ्लावर प्रिंटेड सूट में प्राची देसाई बहुत खूबसूरत लग रहीं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना ये लुक शेयर किया था।
आप लाइट कलर के सूट लुक भी कैरी कर सकती हैं। इस ब्लू कलर के सूट में प्राची बहुत खूबसूरत लग रहीं हैं।
अगर आप वेकेशन पर जाने वाली हैं और अपने लिए शानदार लुक सर्च कर रहीं हैं तो प्राची देसाई के इस लुक को कैरी करें।
फैशन सेंस के मामले में प्राची देसाई किसी से भी कम नहीं हैं। एक्ट्रेस का हर लुक काफी ज्यादा अट्रैक्टिव होता है।