Skin Care: चेहरे पर निखार लाएगा आलू


By Amrendra Kumar Yadav24, Jul 2023 12:20 PMjagran.com

आलू

आलू का इस्तेमाल लगभग हर सब्जी के साथ होता है। आलू से तमाम तरह के पकवान आदि बनाए जाते हैं।

गुण

आलू में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो डार्क सर्कल्स को हटाने में मदद करते हैं।

फेस पैक

हम बताएंगे कुछ तरीकों के बारे में जिन्हें अपनाकर आलू के फेस पैक को बनाया जा सकता है।

मुल्तानी मिट्टी

चेहरे पर उपस्थित ऑयल को मुल्तानी मिट्टी हटाती है। आलू के रस में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाने से झाइयां कम होती हैं।

आलू शहद

एक चम्मच आलू के रस में एक चम्मच शहद और दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाने से निखार आता है।

आलू और टमाटर

आलू और टमाटर के रस से भी फेस पैक बनाया जा सकता है। इसे एक चम्मच शहद, एक चम्मच आलू का रस और एक चम्मच टमाटर के रस मिलाकर बनाएं।

आलू और हल्दी

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच आलू के रस में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे गायब होंगे।

आलू और नींबू

नींबू में विटामिन-सी होता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आलू के रस में रस में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा संबंधी समस्याएं खत्म होती हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें jagran.com