बॉलीवुड के अलावा साउथ के स्टार्स भी आज देश दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। आज हम साउथ स्टार पूजा हेगड़े के बारे में बताएंगे।
फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
साउथ के अलावा एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में काम किया था।
आज हम आपको पूजा हेगड़े के शानदार साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिसे आप भी कैरी कर सकती हैं।
इस ब्लैक शिमरी साड़ी में पूजा हेगड़े का लुक काफी शानदार लग रहा है। आप भी एक्ट्रेस की इस साड़ी को कॉकटेल पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
रेड साड़ी में पूजा हेगड़े काफी ज्यादा हॉट अवतार में नजर आ रहीं हैं। पूजा ने इस साड़ी के साथ शानदार ब्लाउज भी कैरी किया है।
अगर आप अपने लहंगा और साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं तो आप पूजा हेगड़े के ये सेसी ब्लाउज कैरी करें।
पूजा हेगड़े के ये साड़ी लुक्स यंग गर्ल्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। एक्ट्रेस का हर लुक बेहद शानदार होता है।