आजकल ट्रेंड में हैं Pooja Hegde जैसी Bold चोली


By Shradha Upadhyay12, Feb 2024 04:43 PMjagran.com

यंग बॉलीवुड एक्ट्रेस

33 साल की पूजा हेगड़े बॉलीवुड की यंग अभिनेत्री हैं। जो कि अपनी एक्टिंग के साथ हॉट अंदाज से फैंस को इंप्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं।

सलमान खान एक्ट्रेस

अभिनेत्री हिंदी समेत तमिल और तेलुगु फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। आखिर बार पूजा को सलमान खान संग 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आई थीं।

शानदार ड्रेसिंग सेंस

पूजा हेगड़े की एक्टिंग के साथ उनका ड्रेसिंग सेंस भी बेहद शानदार होता है। जिसको फैंस भी काफी रीक्रिएट भी करते हैं।

पूजा हेगड़े बोल्ड चोली

आज हम आपको एक्ट्रेस के बोल्ड चोली डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं।

डीप वी नेक चोली

पूजा इस लाइट ग्रीन कलर के फ्लोरल लहंगे विद हैवी वर्क डीप वी नेक चोली में काफी हॉट नजर आ रही हैं।

नूडल स्ट्रैप चोली

लाइट ग्रीन कलर के लहंगे के साथ डीवा की नूडल स्ट्रैप चोली काफी गॉर्जियस लग रही है। इससे यंग गर्ल्स आइडिया ले सकती हैं।

हाल्टर नेक चोली

पूजा हेगड़े का लेवेंडर कलर के सेक्विन लहंगे के साथ हाल्टर नेक चोली डिजाइन काफी जंच रहा है।

बैकलेस चोली डिजाइन

अभिनेत्री इस बैकलेस चोली में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। आप भी इसको ट्राई कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ