इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में लगाए हैं सर्वाधिक छक्के


By Amrendra Kumar Yadav06, Mar 2024 01:34 PMjagran.com

आईपीएल सबसे बड़ा लीग

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, पहली बार इसका आयोजन साल 2008 में हुआ था। इस साल आईपीएल का 17वां संस्करण खेला जाएगा।

सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल के इतिहास में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड हुए हैं, ऐसे में ऐसे खिलाड़ियों की बात करेंगे, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।

क्रिस गेल ने लगाए हैं सर्वाधिक छक्के

आईपीएल के इतिहास में क्रिस गेल ने सर्वाधिक छक्के लगाए हैं, क्रिस गेल ने इस टूर्नामेंट में 357 छक्के लगाए हैं। कोई भी खिलाड़ी क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड के आस-पास नहीं है।

हिटमैन रोहित शर्मा हैं दूसरे स्थान पर

इस लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, रोहित ने आईपीएल में 257 छक्के लगाए हैं। रोहित ने आईपीएल में अब तक 243 मैच खेले हैं और इस दौरान 6,211 रन बनाए हैं।

ए बी डिविलियर्स हैं तीसरे स्थान पर

वहीं साउथ अफ्रीका के आक्रमक बल्लेबाज ए बी डिविलियर्स इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। डिविलियर्स ने आईपीएल में 251 छक्के लगाए हैं।

एम एस धोनी लिस्ट में शामिल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चौथे स्थान पर हैं, धोनी ने आईपीएल इतिहास में 239 छक्के लगाए हैं।

विराट कोहली

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली पांचवे स्थान पर हैं। विराट आईपीएल में अब तक 234 छक्के लगा चुके हैं।

डेविड वार्नर

आस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज आईपीएल में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं। डेविड वार्नर ने आईपीएल इतिहास में 226 छक्के लगाए हैं।

आईपीएल के इतिहास में इन खिलाड़ियों ने सर्वाधिक छक्के लगाए हैं, क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com