क्रिकेट इतिहास में इन खिलाड़ियों ने जड़े हैं सर्वाधिक छक्के


By Amrendra Kumar Yadav22, Aug 2024 01:50 PMjagran.com

क्रिकेट के ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

क्रिकेट की दुनिया में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड हुए हैं, जिन्हें तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए काफी मुश्किल है।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

ऐसे बल्लेबाजों की बात करेंगे, जिन्होंने टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा टॉप पर हैं।

हिटमैन शर्मा हैं टॉप पर

इस लिस्ट में हिटमैन रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने 483 इंटरनेशनल मैचों में 620 छक्के लगाए हैं, जो कि अब तक सर्वाधिक है।

क्रिस गेल हैं दूसरे स्थान पर

वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज और यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर खिलाड़ी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। क्रिस गेल ने भी 483 मैच खेले हैं और इस दौरान 553 छक्के लगाए हैं।

शाहिद अफरीदी तीसरे स्थान पर

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहित अफरीदी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। अफरीदी ने 524 मुकाबलों में 476 छक्के लगाए हैं।

ब्रैंडन मैकुलम का चौथा स्थान

वहीं, न्यूजीलैंड के आक्रमक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं। मैकुलम ने 432 इंटरनेशनल मुकाबलों में 398 छक्के लगाए हैं।

मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल इंटरनेशन करियर में 383 छ्क्के लगाकर इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में छठे स्थान पर काबिज हैं। धोनी ने इंटरनेशनल करियर में 538 मैच खेले और इस दौरान 359 छक्के लगाए।

क्रिकेट के इतिहास में इन खिलाड़ियों ने सर्वाधिक छक्के लगाए हैं। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com