Ind vs SA: दूसरे ओडीआई में ये खिलाड़ी मचा सकते हैं धमाल


By Amrendra Kumar Yadav19, Dec 2023 02:09 PMjagran.com

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी।

दूसरा मुकाबला आज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी इस सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा, यह मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा।

ये खिलाड़ी कर सकते हैं धमाल

पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी, इस मुकाबले में ये खिलाड़ी कमाल कर सकते हैं। इन खिलाड़ियों की बात करेंगे।

साईं सुदर्शन कर सकते हैं कमाल

पिछले मैच में साईं सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया था, ऐसे में इस मुकाबले में भी सुदर्शन से शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है।

अर्शदीप सिंह ने लगाया था विकेट का पंच

पिछले मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने विकेटों का पंच लगाया था, इस मुकाबले में भी अर्शदीप से अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद की जा रही है।

अय्यर कर सकते हैं आक्रमक बल्लेबाजी

भारत के आक्रमक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, पिछले मुकाबले में अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ा था और टीम को जीत दिलाई थी। इस मुकाबले में अय्यर से ऐसी ही बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है।

आवेश खान पर होंगी सबकी नजरें

तेज गेंदबाज आवेश खान पर भी सभी की नजरें होंगी, आवेश ने पिछले मुकाबले में 4 विकेट लेकर सभी का ध्यान आकर्षिक किया था।

रिंकू सिंह पर सबकी नजरें

रिंकू सिंह इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं, वह आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। रिंकू सिंह को वनडे करियर का पहला मुकाबला खेलने को मिल सकता है, ऐसे में देखना होगा वह पहले मुकाबले में कैसी बल्लेबाजी कर पाते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com