साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एल्बी मोर्केल ने साल 2008 में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और एक शानदार स्विंग गेंदबाज प्रवीण कुमार ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज यूसुफ पठान की गेंद पर 124 मीटर लंबा छक्का मारा था।
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2011 में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज चार्ल्स लेंगरवेल्ट की गेंद पर 122 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।
केकेआर की तरफ से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ने साल 2010 में ड्वैन ब्रावो की गेंद पर ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद 120 मीटर दूर जा गिरी।
न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज रॉस टेलर ने साल 2008 में जैकब ओरम की गेंद पर 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।
भारत के धाकड़ बल्लेबाज रहे युवराज सिंह ने भी किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए 119 मीटर लम्बा छक्का लगाया था।
गौतम गंभीर ने कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए 117 मीटर लम्बा छक्का जड़ दिया था।
चेन्नई को 4 बार आईपीएल ट्रॉफी जिताने वाले एमएस धोनी ने चेन्नई की तरफ से खेलते हुए 115 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
क्रिकेट से जुड़ी और अधिक खबरों को पढ़ने के लिए विजिट करें jagran.com