वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को लेकर कई नियम बताए गए हैं, पेड़-पौधे न सिर्फ हरियाली के प्रतीक हैं, बल्कि ये घर में सुख-शांति के भी प्रतीक हैं।
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।
घर में क्रासुला का पौधा लगाने से धन चुम्बक की तरह खींचा चला आता है।
घर में केले का पेड़ लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिससे भगवान विष्णु की कृपा के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
तुलसी को मां लक्ष्मी का दूसरा रूप माना जाता है, इसलिए घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं, इससे धन में वृद्धि होती है।
वास्तु शास्त्र में अश्वगंधा के पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
मनी प्लांट को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है इसे लगाने से धन की बरकत होती है।