घर में इस दिशा में घड़ी लगाने से जीवन में आएगी खुशहाली


By Farhan Khan03, Dec 2025 04:36 PMjagran.com

नियम फॉलो करना

जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए हिंदू धर्म में निहित नियमों को फॉलो करना बेहद जरूरी है। इन नियमों को फॉलो करने से व्यक्ति की लाइफ बन सकती है। घड़ी के लिए भी नियम बताए गए हैं।

इस दिशा में लगाएं घड़ी

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर घर की किस दिशा में घड़ी लगाने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

उत्तर दिशा में लगाएं घड़ी

अगर हम घर में घड़ी लगाने की बेस्ट दिशा के बारे में बात करें, तो इसके लिए आपको उत्तर दिशा का चयन करना चाहिए। यह दिशा धार्मिक लिहाज से काफी शुभ मानी जाती है।

सकारात्मक ऊर्जा का वास होना

उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है। वहीं, धीरे-धीरे नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा होने लगता है। व्यक्ति को करियर में सफलता प्राप्त होती है।

दक्षिण दिशा में न लगाएं घड़ी

घड़ी को कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा को यमराज की दिशा मानी जाती है। इससे आपके घर में अनहोनी हो सकती है।

हो सकती है धन की हानि

घर में अनहोनी के साथ-साथ आपके जितने भी काम बन रहे हैं, वह सब बिगड़ सकते हैं। आपको धन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। धन का आगमन रुक सकता है।

बिस्तर के ठीक सामने घड़ी न लगाएं

घड़ी को बिस्तर के ठीक सामने या ऊपर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में गृह क्लेश जैसी स्थिति बन सकती है। इसके अलावा परिवार की तरक्की रुक सकती है।

बंद घड़ी न रखें

आपको घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। वास्तु की दृष्टि से इसे अशुभ माना जाता है। आपको बुरा समय शुरू हो सकता है। अच्छा टाइम समाप्त हो सकता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com