Children's Day 2023: बाल दिवस पर बच्चों को घुमाने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें


By Ashish Mishra14, Nov 2023 11:20 AMjagran.com

बाल दिवस

इस दिन स्कूलों में कई तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि बाल दिवस के मौके पर बच्चों को किन जगहों पर घुमाया जा सकता है?

क्यों मनाया जाता है बाल दिवस

बाल दिवस के मौके पर बच्चों को पढ़ाई और खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए जागरूक किया जाता है।

किसके जन्मदिन पर मनाया जाता है बाल दिवस

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से काफी प्यार करते थे। 14 नवंबर को नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया जाता है।

बच्चों को घुमाना

दिवाली की छुट्टियों के बीच ओर बाल दिवस के मौके पर बच्चों को घुमाने के लिए कई बेस्ट जगहें हैं। इन जगहों पर बच्चों को जरूरी ले जाएं।

गोकुल बरसाना

इस बार गोवर्धन पूजा के मौके पर बाल दिवस भी मनाया जा रहा है। इस दौरान अपने बच्चों को गोकुल के बरसाना घुमाने का प्लान कर सकते हैं।

वाराणसी

बनारस में देव दिवाली भी धूमधाम से मनाई जाती है। कुछ दिनों बाद देव दिपावली भी है। इस दौरान बच्चों को वाराणसी घुमाने का प्लान कर सकते हैं।

ताज महल

बाल दिवस के मौके पर बच्चों को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित ताज महल घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। यह एक ऐतिहासिक जगह है।

ऋषिकेश

बाल दिवस के मौके पर बच्चों को घुमाने के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार बेस्ट जगह हो सकती है। शाम के समय गंगा आरती देख बच्चे काफी खुश नजर आएंगे।

पढ़ते रहें

एजुकेशन से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ