अयोध्या में जरूर घूमें ये तीर्थस्थल


By Amrendra Kumar Yadav20, Jan 2024 05:27 PMjagran.com

अयोध्या है पवित्र तीर्थस्थल

अयोध्या का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है, यहां पर दर्शन के लिए बहुत से प्राचीन मंदिर हैं, जो धार्मिक रूप से बहुत महत्व रखते हैं।

जरूर जाएं ये मंदिर

अयोध्या घूमने जा रहे हैं तो इन दर्शनीय स्थलों को जरूर घूमें। यहां का माहौल आध्यात्मिक है और यहां घूमकर अलग ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

रामजन्मभूमि

अयोध्या घूमने जा रहे हैं तो सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन जरूर करें। यहां पर भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है।

हनुमान गढ़ी मंदिर

यह अयोध्या का सबसे प्राचीन हनुमान मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण करीब 300 साल पहले किया गया था। अयोध्या में इस मंदिर का अत्यधिक महत्व है।

कनक भवन मंदिर

अयोध्या घूमने जा रहे हैं तो कनक भवन मंदिर में जरूर जाएं, यह महल जैसा दिखने वाला मंदिर है। अपनी विशिष्ट कलाकृति के लिए यह मंदिर प्रसिद्ध है।

नया घाट

अयोध्या घूमने जा रहे हैं तो नया घाट जरूर घूमें, सरयू नदी के तट पर इस घाट को बनाया गया है। यहां शाम के समय का नजारा देखने लायक होता है।

दशरथ महल

यह महल अयोध्या की भव्य महल है, ऐसा माना जाता है कि यह महल दशरथ जी का महल था। हनुमान गढ़ी से 50 मीटर की दूरी पर यह महल स्थित है। इसकी भव्यता देखने लायक है।

नागेश्वर नाथ मंदिर

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर राम की पैड़ी में स्थित है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण लव-कुश ने कराया था। सोमवार और शिवरात्रि के दिन यहां भक्तों की भारी भीड़ लगती है।

पढ़ते रहें

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com