घर की इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से जीवन में आएगी खुशहाली


By Farhan Khan19, Nov 2025 06:37 PMjagran.com

पितरों के लिए नियम फॉलो करना

हिंदू धर्म में पितरों के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। अगर आप इन नियमों को फॉलो करते हैं, तो इससे आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है। आपको इन नियमों को फॉलो करना चाहिए।

इस दिशा में लगाएं पितरों की तस्वीर

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर घर की किस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से आपके जीवन में छाया अंधेरा उजाले में बदल सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

दक्षिण दिशा में लगाएं पितरों की तस्वीर

अगर आप घर में पितरों की तस्वीर लगा रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसके लिए दक्षिण दिशा को शुभ माना जाता है। इससे आपके पितृ प्रसन्न हो सकते हैं। इससे आपको उनका आशीर्वाद मिल सकता है।

परिवार में आएगी खुशहाली

पितरों का आशीर्वाद मिलने से आपके घर में चार चांद लग सकते हैं। परिवार के सदस्यों की आय बढ़ सकती है। इसके चलते परिवार पर आई मुसीबत भी टल सकती है। घर में धन का आगमन हो सकता है।

आर्थिक संकट से मुक्ति

घर में धन के आगमन के साथ ही आपको आर्थिक संकट से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा घर में रखी धन की तिजोरी धीरे-धीरे भर सकती है और वह कभी खाली नहीं होगी।

पितरों की तस्वीर को बेडरूम में न लगाएं

अगर आप घर में पितरों की तस्वीर लगा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि पितरों की तस्वीर को बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। इससे गृह क्लेश जैसी स्थिति का जन्म हो सकता है।

पितरों की तस्वीर दीवार पर न लटकाएं

दीवार पर पितरों की तस्वीर लटकाना शुभ नहीं होता है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे परिवार के साथ कोई न कोई अनहोनी हो सकती है। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com