सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पितरों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस साल कब से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर 2024 से हो रही है। इस दौरान पितरों को पिंड दान देने का विधान होता है। इससे पितर प्रसन्न होते हैं।
इस साल पितृ पक्ष का समापन 02 अक्टूबर 2024 को होगा। ऐसा रहा जाता है कि पितृ पक्ष में पितरों का वास पृथ्वी पर रहता है। ऐसे में पूजा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है।
पितृ पक्ष के दौरान पितरों का तर्पण और पिंड दान करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और रुके हुए कार्य सफल होने लगते हैं।
तर्पण करते समय मुख की दिशा का विशेष ध्यान देन चाहिए। इस दौरान दक्षिण दिशा की मुख करना शुभ होता है। यह दिशा पितरों की दिशा होती है।
इस दोष को दूर करने के लिए पितृ पक्ष में पीपल के पेड़ पर अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही, पेड़ की सात बार परिक्रमा करें और काले तिल के तेल का दीपक जलाएं।
पितृ पक्ष में मांसाहारी चीजों और अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दौरान केवल सात्विक चीजों को ही खाना चाहिए।
पितृ पक्ष में नए कपड़े खरीदने से बचना चाहिए। इसके अलावा, किसी भी नए काम जैसे व्यापार आदि की शुरुआत नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही, किसी से झूठ न बोलें।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ