घर में सुख-समृद्धि के लिए लगाएं ये तस्वीरें


By Amrendra Kumar Yadav21, Apr 2024 06:26 AMjagran.com

वास्तु शास्त्र का महत्व

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, वास्तु में बताए गए नियमों का पालन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु में ऐसी बहुत सारी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनको घर में लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता से बचाव होता है।

घर में लगाएं ये तस्वीरें

ऐसे में कुछ ऐसी तस्वीरों के बारे में बताएंगे, जिनको घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इन्हें घर में लगाने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है और तरक्की के योग बनते हैं।

घर में लगाएं मोर की तस्वीर

मोर को शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए घर में मोर की तस्वीर अवश्य लगाएं। यह तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दूर होता है वास्तु दोष

मोर की तस्वीर को घर में लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है और इसके साथ ही वास्तु दोष दूर होता है, इसे घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

हंस की तस्वीर लगाएं

घर में हंस की तस्वीर लगाने से भाग्य में वृद्धि होती है, इसे घर में लगाने से परेशानियां दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।

पैसों की तंगी से छुटकारा

अगर पैसों की तंगी से परेशान हैं तो घर में हंस की तस्वीर लगाएं, ऐसा करने से आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है।

नीलकंठ पक्षी की तस्वीर लगाएं

नीलकंठ पक्षी को देखना बहुत शुभ माना जाता है, ऐसे में इस तस्वीर को घर में लगाने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है और तरक्की होती है।

घर में इन तस्वीरों को लगाने से परेशानियां दूर होती हैं, वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

आंवला के पेड़ की परिक्रमा करने से क्या होता है?