धोनी के हेयरस्टाइल के फैन हो गए थे परवेज मुशर्रफ, दी थी ये सलाह


By Abhishek Pandey05, Feb 2023 03:49 PMjagran.com

परवेज मुशर्रफ का निधन

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का आज रविवार को 79 साल की उम्र में निधन हो गया।

धोनी के बालों के दीवाने

जब परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान की कमान संभाल रहे थे। तब वह महेंद्र सिंह धोनी के बालों के दीवाने हो गए थे।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को आज पूरी दुनिया एक सफल कप्तान और शानदार फिनिशर के तौर पर जानती है लेकिन करियर के शुरुआती दौर में उनकी चर्चा उनके बालों के कारण होती थी।

पाकिस्तान के दौरे पर भारतीय टीम

महेंद्र सिंह धौनी जब टीम इंडिया के हिस्सा बने तो उनके लंबे बाल हुआ करते थे। साल 2006 में भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई थी।

लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम

फरवरी में दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज खेली गई। इसी वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया।

मुशर्रफ ने की थी तारीफ

मुकाबले के पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पहुंचे थे। उन्होंने धोनी की काफी तारीफ की।

मुशर्रफ की धोनी को सलाह

मुशर्रफ ने धोनी के बालों की तारीफ करते हुए कहा था की धोनी आप मेरी राय माने तो आपको अपने बाल नहीं कटवाने चाहिए, इन बालों में आप काफी अच्छे दिखते हैं।