पुदीने का तेल इन 6 समस्याओं के लिए है फायदेमंद


By Priyam Kumari05, May 2025 02:02 PMjagran.com

पुदीना के फायदे

पुदीना एक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। वहीं, पुदीना से आयुर्वेदिक और घरेलू उपचार भी किया जाता है।

पुदीने का तेल लगाने के फायदे

गर्मी के मौसम में पुदीना का तेल कई सारी परेशानियों को दूर करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पुदीने का तेल किन-किन चीजों के लिए फायदेमंद होता है।

स्किन रैशेज

त्वचा पर रैशेज हो जाने पर खुजली और जलन होती है। ऐसे में आप पुदीने के तेल में किसी एसेंशियल ऑयल को मिक्स करके इस्तेमाल करें। ऐसा करने से रैशेज से छुटकारा मिलेगा।

फटे होंठ

गर्मी के दिनों में डिहाइड्रेशन के कारण होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में होंठों को फटने से बचाने के लिए पुदीने का तेल लगाएं। यह तेल होंठों के कालेपन को भी दूर करता है।

ड्राई हेयर

गर्मियों में तेज धूप बालों को ड्राई कर देता है। वहीं, बालों के झड़ने से रोकने के लिए पुदीने का तेल लगाएं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण बालों को टूटने से बचाता है।

सिर दर्द

पुदीने के तेल से सिर की मसाज भी कर सकते हैं। यह सिर में हो रहे दर्द से राहत दिलाता है और दिमाग को ठंडा रखता है।

सर्दी जुकाम

बदलते मौसम में सर्दी जुकाम होना आम समस्या है, लेकिन अगर यह ज्यादा बढ़ जाए, तो समस्या है। इससे बचने के लिए आप पुदीने के तेल का इस्तेमाल करें।

मांसपेशियों का दर्द

अगर आप मांसपेशियों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो पुदीने के तेल से छुटकारा पा सकते हैं। आप इसकी कुछ बूंदों से मालिश करें।

पुदीने के तेल से इन समस्याओं से राहत मिलती है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva