चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है। इसे हिंदू धर्म और ज्योतिष में भी अहम माना गया है। हालांकि धर्म-शास्त्रों में ग्रहण को अशुभ माना गया है।
साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। इतना ही महज 15 दिन में सूर्य ग्रहण भी लगेगा।
इन दोनों ग्रहण के बीच 15 दिन का पितृ पक्ष चलेगा। यह समय ग्रह-दशाओं के लिहाज से बिल्कुल अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024, बुधवार को भारतीय समयानुसार सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर लगेगा।
जो कि सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ-अशुभ असर होगा। मेष, सिंह, मकर और मीन राशियों के लिए चंद्र ग्रहण नकारात्मक साबित हो सकता है।
इन लोगों को चंद्र ग्रहण के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। वरना धन हानि, विवाद, दुर्घटना, बीमारी हो सकती है।
चंद्र ग्रहण के दौरान ये लोग तो खाना पकाएं और ना ही खाएं। इसके अलावा नुकीली एवं धारदार चीजों का उपयोग ना करें।
चंद्र ग्रहण के दौरान ये लोग सबसे ज्यादा सावधान रहें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com