सर्दियों में सिंघाड़े खूब बिकते हैं। यह हरे और लाल रंग के होते हैं, जिनका स्वाद मीठा और रसभरा होता है।
सिंघाड़े में पानी के अलावा मैंगनींज, विटामिन-सी, विटामिन-ए जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक है।
आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को भूल से भी सिंघाड़े नहीं खाने चाहिए? आइए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानें।
डायबिटीज वाले लोगों को सिंघाड़ा सोच समझकर खाना चाहिए क्योंकि सिंघाड़े में ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक मात्रा में पाया जाता है।
जो लोग पहले से खून पतला करने वाली दवा ले रहे हैं, उन्हें भूलकर भी सिंघाड़ा नहीं खाना चाहिए।
एलर्जी में सिंघाड़े खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपको उल्टी, दस्त और त्वचा पर खुजली जैसी शिकायत हो सकती है।
कब्ज से जूझ रहे लोगों को सिंघाड़े से परहेज करना चाहिए क्योंकि सिंघाड़े में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
किडनी पेशंट को सिंघाड़ा खाने से बचना चाहिए। इन लोगों को ज्यादा सोडियम खाने के लिए मना किया जाता है और सिंघाड़ा में सोडियम होता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com