हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फूलगोभी में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटेशियम, मैंगनीज और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं।
फूलगोभी की सब्जी रोजाना खाने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है लेकिन कुछ लोगों को फूलगोभी का सेवन करने से मना किया जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को भूल से भी फूलगोभी की सब्जी नहीं खानी चाहिए। आइए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानें। ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को फूलगोभी की सब्जी नहीं खानी चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और कार्बोहाइड्रेट समस्या को और बढ़ा सकता है।
किडनी स्टोन में फूलगोभी के सेवन से बचें। फूलगोभी में कैल्शियम की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो स्टोन का साइज बढ़ा सकती है।
थायराइड की परेशानी होने पर फूलगोभी का सेवन न करें। फूलगोभी में गोइट्रोजन नामक कंपाउंड होता है, जो थायराइड की परेशानी को बढ़ा सकता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि एलर्जी में फूलगोभी नहीं खानी चाहिए क्योंकि इससे त्वचा में खुजली और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com