इन लोगों को नहीं चलने चाहिए 10 हजार स्टेप्स, बिगड़ सकती है सेहत


By Farhan Khan12, Oct 2025 01:48 PMjagran.com

एक्सरसाइज न करना

आज की बिजी लाइफस्टाइल के चलते हम न तो टाइम पर खाना खा पाते हैं और न ही टाइम पर सो पाते हैं और एक्सरसाइज भी शायद ही कर पाते हैं। सेहत के लिए यह ठीक नहीं माना जाता।

10 हजार स्टेप्स चलना है जरूरी

शरीर को निरोग रखने के लिए आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए और एक्सरसाइज में सबसे आसान 10 हजार स्टेप्स चलना है और रोज सुबह में इतने स्टेप्स चलना चाहिए।

ये लोग न चले 10 हजार स्टेप्स

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन लोगों को 10 हजार स्टेप्स चलने से बचना चाहिए। आइए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

10 हजार स्टेप्स चलने के फायदे

कहा जाता कि जो व्यक्ति रोजाना 10 हजार स्टेप्स चलता है, तो इससे न केवल उनकी हाथों और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है, बल्कि दिल भी लंबे समय तक निरोग रहता है।

ऑस्टियोआर्थराइटिस बीमारी

अगर आप ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी खतरनाक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए 10 हजार स्टेप्स नुकसानदायक हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप हल्की वॉक करें।

दिल से जुड़ी बीमारी

जिन लोगों का दिल अक्सर बीमार रहता है। उन लोगों को 10 हजार स्टेप्स चलने से बचना चाहिए। इससे आपके सीने में भयंकर दर्द हो सकता है। आपके साथ अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं।

फ्रैक्चर में 10 हजार स्टेप्स से बचें

किसी भी तरह की मोच, फ्रैक्चर या सर्जरी जैसी स्थिति में आपको 10 हजार स्टेप्स चलने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। नहीं, तो समस्या विकराल रूप ले सकती है।

पेरिफेरल आर्टरी डिजीज

पेरिफेरल आर्टरी डिजीज में 10 हजार स्टेप्स चलने से बचना चाहिए। इससे उनके पैरों गंभीर ऐंठन या तेज दर्द हो सकता है। आपको इसके लिए पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com