इन लोगों को भूल से भी नहीं खाने चाहिए मखाने


By Farhan Khan14, Aug 2025 12:09 PMjagran.com

मखाने होते हैं हेल्दी

ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए हमेशा से ही फायदेमंद रहे हैं, जो खाने में भी काफी टेस्टी होते हैं। इन्हीं, ड्राई फ्रूट्स में मखाने भी शामिल है। हालांकि ये खाने में काफी फीके होते हैं, लेकिन इनके औषधीय गुणों का कोई जवाब नहीं।

इन लोगों को नहीं खाने चाहिए मखाने

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन लोगों को भूल से भी मखाने नहीं खाने चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें और आपकी तबियत खराब न हो।

मखानों में मौजूद पोषक तत्व

मखाने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, थायमिन और एंटी-ऑक्सीडेंट का रिच सोर्स होते हैं, जो आपके शरीर को निरोग रखते हैं।

गैस की समस्या में न खाएं

जो लोग पहले से ही गैस, एसिडिटी या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को मखाने भूल से भी नहीं खाने चाहिए। इनमें फाइबर पाया जाता है, जो आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है।

किडनी स्टोन में न खाएं

अगर आप किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में मखाने आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम और ऑक्सलेट होता है, जो स्टोन का साइज बढ़ा सकता है।

एलर्जी में मखाने खाने से बचें

एलर्जी में मखाने खाने से जितना हो सके, उतना बचना चाहिए क्योंकि एलर्जी में मखाने खाने से आपकी पूरी बॉडी में खुजली और सूजन हो सकती है। फिर भी अगर आप मखाने खाना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

ब्लड थिनिंग की दवा में खतरनाक हैं मखाने

ब्लड थिनिंग की दवा में मखाने आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं क्योंकि इनमें विटामिन-के होता है और विटामिन-के ब्लड थिनिंग की दवा में आपकी बॉडी में रिएक्शन कर सकती है और तबियत बिगड़ सकती है।

लो बीपी में जहर हैं मखाने

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर लो रहता है। उन लोगों के लिए मखाने किसी जहर से कम नहीं माने जाते। ये पोटैशियम का रिच सोर्स होते है, जो हाई बीपी को कंट्रोल में रखते हैं। ऐसे में लो बीपी वालों के लिए परेशानी बढ़ सकती है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com