सर्दी के मौसम में ठंडे पानी से नहाने से न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, बल्कि मांसपेशियों के दर्द में भी राहत मिलती है।
आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को भूल से भी ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए? आइए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग दिल की बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्हें ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए। इससे समस्या बढ़ सकती है।
कई स्टडी में ऐसा पाया गया है कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
डायबिटीज में ठंडे पानी से नहाने से सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इससे त्वचा में सूजन आ सकती है क्योंकि इनकी स्किन काफी सेंसिटिव होती है।
अगर गर्भवती महिलाएं ठंडे पानी से नहाती है, तो इससे उनके शिशु की सेहत पर असर पड़ सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि गर्भवती महिलाएं ठंडे पानी से नहाने से बचें।
सर्दी और जुकाम से पीड़ित लोगों के लिए सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे उनकी तबीयत और खराब हो सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com