अंक शास्त्र के जरिए किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है।
शास्त्र के अंदर मूलांक के बारे में बताया गया है और मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। यह व्यक्ति की तकदीर बदल सकते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो जन्म से ही बादशाह माने जाते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में जानें।
हम आपको मूलांक 3 के बारे में बता रहे हैं। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 माना गया है।
इस मूलांक के लोग साहसी, मेहनती और मुश्किलों से हार न मानने वाले होते हैं। ये उच्च पद हासिल करते हैं।
ये लोग मुश्किल से मुश्किल हालात में सही फैसला लेना जानते हैं। इन्हें तार्किक लोग बेहद पसंद होते हैं। नापतौल कर बोलते हैं।
मूलांक 3 के व्यक्ति बेहद स्वाभिमानी होते हैं। ये किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करते हैं। इन्हें काफी नॉलेज होती है।
मूलांक 3 वाले लोग अत्यंत परोपकारी, कलात्मक और ज्ञानी होते हैं। ये लोग हर विषय को सीखने में माहिर होते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com