तुला राशि के जातकों को होगा धन लाभ, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल


By Mahak Singh24, Feb 2023 11:33 AMjagran.com

मेष दैनिक राशिफल

मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल

व्यर्थ की चिंता से मन अशांत रहेगा। अपनों से तनाव मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल

उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

सिंह दैनिक राशिफल

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या दैनिक राशिफल

रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तुला दैनिक राशिफल

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप न करें।

धनु दैनिक राशिफल

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर दैनिक राशिफल

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल

पारिवारिक कार्य या व्यावसायिक मामलों में धन व्यय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मीन दैनिक राशिफल

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।