अक्‍लमंद होते हैं इस मूलांक के लोग


By Ashish Mishra11, Jan 2024 02:15 PMjagran.com

अंक शास्त्र

इस शास्त्र में व्यक्ति की पर्सनैलिटी और उसके स्वभाव के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग अक्लमंद होते हैं?

मूलांक का निर्धारण

जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। मूलांक से लोगों के भाग्य का निर्धारण किया जा सकता है।

मूलांक 4 वालों का व्यक्तित्व

जिन लोगों को जन्म महीने की 4, 13, 22, और 31 तारीख होता है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के लोग काफी अक्लमंद होते हैं।

मूलांक 4 के स्वामी

इस मूलांक के स्वामी राहु ग्रह होते हैं। इस मूलांक के लोग काफी साहसी और समझदार होते हैं। इस मूलांक के लोग जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता हासिल कर लेते हैं।

मजबूत आर्थिक स्थिति

इस मूलांक के लोग काफी सोच-समझकार धन खर्च करते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनी रहती है और पैसा कमाने के लिए काफी परिश्रम करते हैं।

मूलांक 4 वालों का करियर

इस मूलांक के लोग जिस क्षेत्र में जाने की सोच लेते हैं उसमें सफलता हासिल कर ही लेते हैं। ये लोग ठेकेदार, उद्योगपति, पायलट और इंजीनियर के क्षेत्र में जाते हैं।

प्रेम संबंध

इस मूलांक के लोग दूसरे लोगों से कम समय में ही खुल-मिल जाते हैं। इन लोगों के रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं चलते हैं। ये लोग अपने पसंदीदा लोगों से ज्यादा प्रेम करते हैं।

सफल होना

अक्सर लोग रिस्क लेने से भागते हैं। लेकिन, मूलांक 4 वाले लोग रिस्क वाले काम को करने से पीछे नहीं हटते हैं। ये लोग कठिन से कठिन से काम करके सफलता हासिल कर लेते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ