दिल्ली के इन 5 जगहों पर जाने से डरते है लोग, वजह जान कांप उठेगी रूह


By Mahak Singh08, Dec 2022 12:18 PMjagran.com

भूत-प्रेत

भूत और आत्माएं होती हैं या नहीं, यह बता पाना मुश्किल है। कुछ लोग इन पर विश्वास करते हैं तो कुछ लोग इन्हें अफवाह और भ्रम समझकर टाल देते हैं।

दिल्ली के ऐतिहासिक स्थल

दिल्ली में कई ऐतिहासिक स्थल हैं, कई पुराने महल, हवेलियां और जंगल मौजूद हैं जो रहस्य से भरे हुए हैं।

दिल्ली Haunted Places

दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें Haunted Places की श्रेणी में रखा जाता है, आइए जानते हैं कि लोग वहां जाने से क्यों डरते हैं।

खूनी दरवाजा (Khooni Darwaza)

लोगों का मानना ​​है कि यहां लोगों के चीखने- रोने की आवाजें आती हैं और यहां तीन राजकुमारियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

मालचा महल (Malcha Mahal)

मानना है कि अवध घराने की बेगम विलायत महल में अपने 2 बच्चों, 5 नौकर और 12 कुत्तों के साथ यहां आई थी लेकिन कभी बाहर नहीं निकली। माना जाता है कि बेगम ने आत्महत्या कर ली थी, उनकी आत्मा यहां भटकती रहती है।

भूली भटियारी महल (Bhuli Bhatiyari Mahal)

कहानी प्रचलित है कि एक राजा ने अपनी रानी को बेवफाई करते हुए देख लिया, तो उसे हमेशा के लिए इसी महल में भटकने के लिए छोड़ दिया, लोगों का कहना है कि मरने के बाद रानी की आत्मा यहां भटकती रहती है।

अग्रसेन की बावली (Agrasen Ki Baoli)

कहा जाता है कि इस बावली में कभी काला पानी हुआ करता था, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता था और लोग इस पानी में कूदकर आत्महत्या कर लेते थे।

दिल्ली कंटोनमेंट (Delhi Cantonment)

लोगों का कहना है कि यहां सफेद साड़ी पहने एक महिला घूमती नजर आती है जो लोगों से लिफ्ट मांगती है।

सफल होने के लिए आज ही छोड़े ये 5 आदतें