पीपल से जुड़े ये उपाय करने से घर में आएगी खुशहाली


By Farhan Khan13, Jun 2025 04:15 PMjagran.com

पीपल के पेड़ की पूजा करें

हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, पीपल का पेड़ बेहद शुभ माना जाता है। इस पेड़ में देवी-देवताओं और पितरों का वास माना जाता है। ऐसे में आपको रोजाना पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।

पीपल के पेड़ से जुड़े उपाय

आज हम आपको पीपल के पेड़ से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाने से आपके घर में खुशहाली आ सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

अशुभ ग्रहों की स्थिति होगी मजबूत

जो जातक रोजाना पीपल के पेड़ में जल अर्पित करते हैं, तो इससे उनकी कुंडली में अशुभ ग्रहों की स्थिति मजबूत हो सकती है। एक बार यह उपाय जरूर अपनाएं।

घर में आएगी सुख-शांति

घर में सुख-शांति के लिए आपको पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। हालांकि, दीपक जलाते समय आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव ख्याल नहीं होना चाहिए।

घर में होगा धन का आगमन

शनिवार और मंगलवार के दिन पीपल पेड़ के नीचे हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। तिजोरी का धन भी कभी कम नहीं होगा।

बनेंगे बिगड़े काम

कई बार हमारे काम बनते बनते अटक जाता है और हमें बेहद दुख होता है क्योंकि हम उसमें अपना सौ प्रतिशत देते हैं। अटके काम को पूरा करने के लिए आप पीपल पेड़ के नीचे शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं।

बुरे सपनों से निजात

रात में सोते समय अगर आप अपने तकिए के नीचे पीपल का एक पत्ता रखते हैं, तो इससे आपको न सिर्फ बुरे सपने से निजात मिल सकती है, बल्कि आपके परिवार के सदस्यों की आय में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो सकती है।

आर्थिक तंगी से निजात

आर्थिक तंगी से निजात के लिए आपको पीपल की जड़ में पानी चढ़ाना चाहिए और शनि देव के मंत्र ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः का जप करना चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com