मोरपंख के इन उपायों से नहीं होगी धन की कमी


By Amrendra Kumar Yadav26, Jan 2024 01:44 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र का है विशेष महत्व

हमारे जीवन में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है, ज्योतिष में बहुत से उपाय बताए गए हैं जिनसे जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है।

मोरपंख का है बहुत महत्व

ज्योतिष में कुछ चीजों का विशेष महत्व होता है, मोरपंख भी इन्हीं में से एक है। ज्योतिष में मोरपंख के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनसे सुख-समृद्धि आती है।

मोरपंख से दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

मोरपंख से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

किस दिशा में लगाएं मोरपंख

मोरपंख की सही दिशा होना बहुत जरूरी है। मोरपंख को पूर्व दिशा में लगाना चाहिए, इसे घर में रखने से धन की कमी नहीं होती है।

तिजोरी में रखें मोरपंख

मोरपंख को तिजोरी में रखें, तिजोरी को दक्षिण दिशा में रखें। मोरपंख का यह उपाय करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

पूजा घर में रखें मोरपंख

पूजा घर में मोरपंख रखने से वास्तु दोष दूर होता है, ऐसा करने से फिजूलखर्ची में कमी आती है और धन लाभ होता है।

माता सरस्वती होती हैं प्रसन्न

मोरपंख में माता लक्ष्मी और माता सरस्वती का वास होता है, इसे किताबों में रखने से माता सरस्वती प्रसन्न होती हैं।

दूर होता है राहु-केतु दोष

अगर कुंडली में राहु-केतु दोष है तो घर की पूर्व दिशा में मोर पंख लगाएं, ऐसा करने से राहु-केतु दोष दूर होता है और नेगेटिविटी कम होती है।

पढ़ते रहें

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com