करें मोरपंख से जुड़े ये उपाय, बरसेगा पैसा


By Farhan Khan25, Aug 2024 03:30 PMjagran.com

मोर का पंख

मोर पंख को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। सनातन धर्म में घर में मोर पंख रखना बहुत लाभदायक माना गया है।

मोर पंख से जुड़े उपाय

आज हम आपको मोर के पंख से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाने हमेशा धन बरसता ही रहता है।

अटके काम होंगे पूरे  

अगर आपके काम बार-बार अटक जाते हैं। नौकरी-कारोबार में सफलता नहीं मिल रही है, तो इसकी वजह कुंडली में राहु-केतु का दोष हो सकता है।

बेडरूम की पश्चिमी दिशा में मोरपंख लगाएं

इस दोष को दूर करने के लिए अपने बेडरूम की पश्चिमी दिशा में मोर पंख लगा लें। ऐसा करने से इन दोनों क्रूर ग्रहों के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिल जाएगी।

आर्थिक तंगी से निजात  

अगर घर में आर्थिक तंगी रहती है, तो इसके लिए अपने घर मोर पंख लेकर आएं और इसकी पूजा करें।

मोर पंख पूर्व दिशा में लगाएं

पूजा करने के बाद इस मोर पंख को घर में पूर्व दिशा में लगा दें। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है।

परिवार में आएगी खुशहाली

अगर परिवार के सदस्य परेशान रहते हैं, तो ऐसे में 21 दिनों तक मोर पंखों को पूजा घर में रखकर आराधना करें।

धन का होगा आगमन

इसके बाद 21वें दिन उन मोर पंख को तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में समृद्धि बनी रहती है और धन का आगमन बढ़ जाता है।

मोर पंख से जुड़े ये उपाय करने से पैसों की बारिश होगी। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com